रांची–भोपाल सीधी ट्रेन की उम्मीद जगी, धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदले जाने को मिली मंजूरी

Share this:

रांची–भोपाल सीधी ट्रेन की उम्मीद जगी, धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदले जाने को मिली मंजूरी

रांची: रांची और आसपास के इलाकों के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रस्तावित धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन को Indian Railways की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब यह ट्रेन टोरी–लोहरदगा–रांची–मेसरा–बरकाकाना होकर चल सकती है। मंत्रालय स्तर से अंतिम निर्णय जल्द आने की संभावना है।

अब तक इस ट्रेन के लिए चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार और डाल्टनगंज होकर भोपाल जाने का मार्ग प्रस्तावित था। लेकिन रांची को सीधे जोड़ने की लंबे समय से उठ रही मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे ने रूट में बदलाव पर सहमति जताई है। इस बदलाव के बाद राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों को सीधे भोपाल से जोड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा।

रेल अधिकारियों के अनुसार, इस रूट परिवर्तन से यात्रियों को बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। खास बात यह है कि अभी रांची से भोपाल के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को या तो दिल्ली होकर सफर करना पड़ता है या फिर बरकाकाना से साप्ताहिक ट्रेन पकड़नी होती है। कई लोग मजबूरी में धनबाद होकर भोपाल जाते हैं। नई ट्रेन शुरू होने पर यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

संचालन का प्रस्तावित शेड्यूल: भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। भोपाल से: सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार, धनबाद से: रविवार, बुधवार और शनिवार

ट्रेन धनबाद से सुबह 7:20 बजे रवाना होने का प्रस्ताव है। हालांकि, संचालन की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन में तीनों श्रेणी के कोच रहेंगे—जनरल क्लास: 4 बोगी, दिव्यांग यात्रियों के लिए: 1 बोगी, एसी कोच: 5 स्लीपर कोच: 11 इस व्यवस्था से लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा: रांची से भोपाल की सीधी रेल कनेक्टिविटी, यात्रा समय में कमी, बार-बार ट्रेन बदलने की मजबूरी खत्म, मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा

रेलवे का मानना है कि यह ट्रेन शुरू होने के बाद रांची, लोहरदगा, बरकाकाना और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score