गिरिडीह में फैक्ट्री हादसा: नाईट शिफ्ट के दौरान मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

Share this:

गिरिडीह में फैक्ट्री हादसा: नाईट शिफ्ट के दौरान मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

अमित कुमार, गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरो मंझलाडीह में संचालित बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन (सरिया निर्माण इकाई) में एक बार फिर बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है।
नाईट शिफ्ट के दौरान काम कर रहे 40 वर्षीय मजदूर मुकेश मंडल, निवासी बल्हो गांव, जसपुर पंचायत (गिरिडीह प्रखंड), की ड्यूटी के दौरान कार्यस्थल पर ही दुर्घटना हो गई।

बताया गया कि मुकेश मंडल ने सुबह करीब 6 बजे काम शुरू किया, इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। समय पर इलाज की सुविधा नहीं मिलने के कारण घायल मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर नीमाय मंडल ने आरोप लगाया कि कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने 17 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को ₹13,500 मासिक आजीवन पेंशन देने की घोषणा की थी।

इसके बावजूद आज फिर एक मजदूर की जान चली गई।
शाम करीब 4 बजे तक, जब खबर संकलित की गई, तब तक मृतक के शव के साथ परिजन, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और मुफस्सिल थाना की पुलिस फैक्ट्री परिसर में मौजूद रहे।
लोग फैक्ट्री के जनरल मैनेजर परशुराम तिवारी के आने का इंतजार करते रहे।

आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री के मुख्य द्वार को पोकलेन मशीन से जाम कर दिया। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन ने सुरक्षा गार्ड तैनात कर खुद को सुरक्षित कर लिया, लेकिन मृतक के परिजनों से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की गई।

घटना से आक्रोशित मृतक की पत्नी ने मीडिया कैमरे के सामने प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाया।
JLKM नेता नागेंद्र चंद्रवंशी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी, जबकि झामुमो युवा मोर्चा नेता हसनैन अली ने कहा कि फैक्ट्री में सुरक्षा की जांच करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश की मांग की गई है।

Video

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score