झारखंड में हर जिले से बनेगा मॉडल सोलर विलेज, चयनित गांवों को मिलेंगे एक करोड़, 24×7 मिलेगी मुफ्त बिजली

Share this:

झारखंड में हर जिले से बनेगा मॉडल सोलर विलेज, चयनित गांवों को मिलेंगे एक करोड़, 24×7 मिलेगी मुफ्त बिजली

रांची: झारखंड में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में एक मॉडल सोलर गांव विकसित किया जाएगा, जिसे सौर ऊर्जा का आदर्श केंद्र बनाया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (जेरेडा) होगी। योजना के तहत चयनित प्रत्येक मॉडल सोलर गांव को केंद्र सरकार की ओर से ₹1 करोड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

पूरे गांव का होगा सोलराइजेशन

योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित गांवों को विकेंद्रित नवीकरणीय ऊर्जा का मॉडल बनाना है। इसके अंतर्गत गांव के घरों, स्कूलों,स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवन, सार्वजनिक व सामुदायिक ढांचे को 24×7 स्वच्छ, सस्ती और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए गांवों में रूफटॉप सोलर सिस्टम, सोलर पंप, सोलर स्ट्रीट लाइट, और सामुदायिक सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।

13 जिलों के 10-10 गांव प्रतियोगिता में शामिल

योजना के तहत चैलेंज मोड प्रतियोगिता के माध्यम से गांवों का चयन किया जाएगा।
हर जिले में 10 गांवों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है, जिनमें सबसे अधिक सोलर क्षमता स्थापित करने वाला गांव मॉडल सोलर विलेज बनेगा।

चतराः जोरी उला, इटखोरी, गिद्धौर, दुआरी, एडला, सराडू, टंडवा, राहम, तनराव व घोड़ीघाट.

दुमका : पुराना दुमका, रसिकपुर, दुधानी, नोनीहाट, आसनबानी, हंसडीहा, मंडलडीह, बरियारा, नावाडीह, बंडारजोरी.

पूर्वी सिंहभूम : पारुलिया, कोकपाड़ा नरसिंहगढ़, बड़ाजुरी, हरटोपा, मानुषमुरिया, कालिकापुर, दोहनी, बारा बंगुरदा, बोराम, बिर्रा.

गढ़वा: अरसली, मकरी, मंझगांव, रमना, खरौंधी, रंकाकला, खाला, गरबंध, कल्याणपुर, काथरकला

गिरिडीह : अहिल्यापुर, महुआर, बैरिया, रंगामाटी व बागोडीह.

गुमला: पुग्गु, फसिया, घाघरा, देवकी, चैनपुर, पालकोट, नावागढ़, भरनो, सिसई, नगर, बड़गांव.

जामताड़ा : करमाटांड़, चंगियाडीह, फतेहरपुर, बोरवा, सुदराक्षीपुर, जियाजोरी, मंझलाडीह, गेरिया, नारायणपुर व अंबा.

कोडरमा: उरावां, गंजनडीह, मसनोडीह, तेहरो व तेलोडीह.

पाकुड़ : झिकारहटी, पृथ्वीनगर, इलामी, गंधायपुर, मनिरामपुर, नवादा, सीतापहाड़, जयकिस्टोपुर, महेशपुर, इशाकापुर.

पलामू : मोहसीन नगर, चियांकी, डाली, कुटुम, पांकी, सुआ, मसीहानी व छाती सतबरवा.

रांची : बुकाबुका, राय, बेड़ो, कांके, अरसंडे, नेवरी, डुमरदगा, बड़गांव, लांडुपडीह व तमाड़ वेस्ट.

साहिबगंज: गंगा पर्षद, मखमलपुर, हाजीपुर, समसपुर, लखीपुर सजनपुर, जामनगर, नाराणपुर दियारा, दाहू टोला, जोंका, सरफराजगंज, बेगमगंज, राधानगर, उधवा दियारा, पलासगाछी दियारा, पियारपुर दियारा, अमानत दियारा, प्राणपुर, श्रीघर, पलासबना व मिर्जापुर.

सरायकेला-खरसावां : खरसावां, विरासीसिरम, जगनाथपुर, टिकर, रुचाप, चौड़ा, बड़ेड़ा, कमालपुर, अरवां व राजनगर.

चयन प्रक्रिया 6 महीने की प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के जरिए होगी। इन 10 गांवों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी
जो गांव सबसे ज्यादा सोलर सिस्टम लगवाएगा, वही मॉडल सोलर विलेज घोषित होगा।

इसके लिए ग्रामीणों को स्वयं आगे आकर आवेदन करना होगा।
आवेदन जिला प्रशासन के माध्यम से जेरेडा को दिया जाएगा, जिसके बाद सोलर सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

साझेदारी से होगा क्रियान्वयन

इस योजना को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए जेरेडा—पंचायतों, डिस्कॉम, स्वयं सहायता समूह, गैर-सरकारी संगठन, तकनीकी विक्रेताओं के साथ मिलकर कार्य करेगा।

झारखंड के लिए गेम चेंजर योजना

विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट दूर करेगी बिजली बिल को लगभग शून्य करेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी

झारखंड में सोलर एनर्जी रिवोल्यूशन की यह शुरुआत आने वाले वर्षों में ग्रामीण विकास की तस्वीर बदल सकती है

 

 

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score