Breaking News
गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान गढ़वा: पारंपरिक हथियार लेकर ग्रामीणों ने रोका गढ़वा डीसी का काफिला, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेडा, सात पर एफ़आइआर रमकंडा को मिला नया सांसद प्रतिनिधि: भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेन्द्र प्रसाद केशरी को मिली जिम्मेदारी, विकास को देंगे नई गति झारखण्ड में आज से छाएंगे बादल, सात से 10 मार्च तक 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट पलामू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, 70 वर्षीय महिला की मौत; बाइक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त गढ़वा: विवाद सुलझाने गए उपमुखिया पर जानलेवा हमला, रंका थाने में शिकायत

हावड़ा के बाद गढ़वा में भी वारदात, टोपी पहनकर जेवर दुकानों को निशाना बना रहा शातिर चोर

Share this:

हावड़ा के बाद गढ़वा में भी वारदात, टोपी पहनकर जेवर दुकानों को निशाना बना रहा शातिर चोर

गढ़वा: टोपी पहनकर ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में घुसने वाला एक शातिर चोर इन दिनों झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है। गढ़वा में बड़ी चोरी की खबर GPL NEWS पर प्रकाशित होने के बाद पश्चिम बंगाल के Howrah स्थित एक ज्वेलरी व्यवसायी ने अपनी दुकान की CCTV फुटेज साझा की है, जिसमें वही तरीका अपनाता हुआ संदिग्ध नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार यह चोर करीब एक माह पहले हावड़ा के डायमंड ज्वेलर्स में भी ग्राहक बनकर पहुंचा था और गहने दिखाने के बहाने दुकान से जेवर लेकर फरार हो गया था। यही तरीका उसने हाल ही में Garhwa में भी अपनाया।

बताया जा रहा है कि यह आरोपी हमेशा टोपी पहनकर दुकान में प्रवेश करता है ताकि आम ग्राहक लगे। पहले वह दुकानदार से अलग-अलग डिजाइन के गहने दिखाने को कहता है, फिर बातचीत में उलझाकर गहनों से भरा बैग या पैकेट उठाकर फरार हो जाता है। इस गिरोह में एक सहयोगी भी शामिल है, जो बाइक लेकर दुकान के बाहर खड़ा रहता है।

शनिवार को गढ़वा की एक ज्वेलरी दुकान में इसी तरीके से चोरी की गई, वहीं उसी दिन Daltonganj की एक दुकान में भी संदिग्ध की मौजूदगी CCTV में कैद हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस शातिर चोर की तलाश Jharkhand और West Bengal की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। व्यापारियों से अपील की गई है कि ऐसे संदिग्ध ग्राहकों पर नजर रखें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score