Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

पलामू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, 70 वर्षीय महिला की मौत; बाइक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त

Share this:

पलामू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, 70 वर्षीय महिला की मौत; बाइक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त

पलामू:जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर स्वर्गीय ननहक पासवान के मिट्टी के घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर घुस गई। इस घटना में घर में मौजूद 70 वर्षीय पांचो कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में घर के अंदर खड़ी एक बाइक भी दीवार के मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घर के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। वहीं वाहन चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इधर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक जांच में वाहन की तेज गति के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खर्चा के पैसे को लेकर विवाद में पलामु में युवक की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score