गढ़वा: सरकारी कार्यालय में चल रहा था पंखा और छाया था अंधेरा, यह देख भड़क गए रमकंडा पहुंचे अपर समाहर्ता
रमकंडा: सरकारी कार्यालय में पंखा चल रहा था. लेकिन कमरे में अंधेरा छाया था. यह देखकर गढ़वा के अपर समाहर्ता विकास कुमार राय भड़क गये. दरअसल मंगलवार को रमकंडा पहुंचे अपर समाहर्ता निरिक्षण के दौरान JSLPS कार्यालय का पर्दा हटाकर सीधे कार्यालय में घुस गये. लेकिन कमरे में दो दो पंखा चल तो रहा था. लेकिन फ्यूज बल्ब के चलते अँधेरा छाया था. और कुछ कर्मी अपने टेबल पर बैठे थे. यह देखकर वे भड़क गए और उन्होंने कहा: 20-30 रुपये का एक बल्ब नहीं लगा सकते.
मनरेगा कार्यलय में खिड़की से घुस रहा था बारिश का पानी

प्रखंड कार्यलय के विभिन्न कमरों की भी उन्होंने जांच की. जहां वे मनरेगा कर्मियों के कार्यालय पहुंचे. खिड़की से बारिश का पानी कमरे में आता देख उन्होंने नाराजगी जताई. और बीडीओ संजय कोनगाडी को इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया.
इसके पहले अपने निरिक्षण के दौरान उन्होंने अंचल कार्यलय का भी विभिन्न कमरों की भी जांच की. उन्होंने अंचल अधिकारी अनिल रविदास से अंचल से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी ली. और आम लोगों के आवेदन पर तत्काल कारवाई का निर्देश दिया.
ये थे उपस्थित: अंचल कार्यालय के सहायक प्रशांत सिंह, इरफान खान, राजस्व कर्मचारी विनोद सिंह, इंदेश्वर बैठा, अमीन अब्दुल सतार अंसारी, ऑपरेटर उदित दिवाकर, प्रखंड नाजिर अरुणेश गुप्ता, बीपीओ सुनील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
“साप्ताहिक निरिक्षण कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को रमकंडा अंचल सह प्रखंड कार्यालय का निरिक्षण किया गया है. जांच में कोई गड़बड़ी ओर कमियां नहीं मिली है. थोड़ी कुछ कमियां मिली है. जिसे अंचल अधिअकरी को सुधारने का निर्देश दिया है. अगले सप्ताह फिर कोई दुसरे अंचल की जांच की जाएगी.”
विकास कुमार राय, अपर समाहर्ता






