रमकंडा: कम मानदेय से परेशान जेएसएलपीएस कर्मियों का फूटा आक्रोश, नहीं बढ़ा मानदेय तो होगा आन्दोलन

Share this:

 

रमकंडा: कम मानदेय से परेशान जेएसएलपीएस कर्मियों का फूटा आक्रोश, नहीं बढ़ा मानदेय तो होगा आन्दोलन

गढ़वा:  जिले के रमकंडा प्रखंड में JSLPS के अधीन काम करने वाले जेएसएलपीएस कर्मी (सेतु, GCRP, बैंक सखी, FLCRP, AW, AKM, CRPEP, JRP) कम मानदेय को लेकर आक्रोशित हो गये. और जेएसएलपीएस कैडर संघ की महिलायें आक्रोशित होकर मानदेय बढ़ोतरी को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुँच गयी.

जहां वे आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्य स्तरीय अधिकारीयों के नाम ज्ञापन सौंपा. इसके पहले बीपीएम को भी ज्ञापन सौंपकर आक्रोश व्यक्त किया. कैडर संघ के अध्यक्ष अर्चन गुप्ता ने कहा की कौशल कैडर का मानदेय कम से कम एक दिन का 800 रुपये और अकुशल कैडर का 400 मानदेय होना चाहिए.

इसके अलावे क्षेत्र की दुरी के अनुसार यात्रा भत्ता, और अन्य भत्ता के बिना कम नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट कहा है की अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया. तो बहुत जल्द संघ बड़े आन्दोलन का निर्णय लेगा. इस मौके पर सचिव सरिता देवी, कोषाध्यक्ष आरती देवी सहित कई एनी महिलायें उपस्थित थी.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score