गढ़वा: रमकंडा में वज्रपात की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Share this:

गढ़वा: रमकंडा में वज्रपात की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रमकंडा:  थाना क्षेत्र के बरवा गांव में गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान बरवा निवासी इसदोर टोप्पो की पुत्री रितिका टोप्पो के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रितिका दो अन्य बच्चों के साथ एक घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच बारिश शुरू होने पर वह घर जाने लगी। घर जाने के दौरान पास स्थित बहुवार पेड़ पर अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से बच्ची गिरकर अचेत हो गई।

घटना के बाद परिजन बच्ची को गोबर का लेप लगाकर इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत की मुखिया ललिता लकड़ा एवं समाजसेवी शिवलखन लकड़ा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकारी प्रक्रिया के तहत हरसंभव सहायता एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया

घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है।शुक्रवार कि सुबह मृतका के घर पर लोगो की भीड़ लग गई है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score