Breaking News
मंईयां सम्मान योजना में बड़ी छंटनी तय, अपात्र लाभुकों के कटेंगे नाम, होली से पहले आएगी 18वीं किस्त – मंत्री चमरा लिंडा गढ़वा के हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल को जल्द मिलेगा CBSE एफिलिएशन, नए भवन की छत ढलाई पूरी, हॉस्टल निर्माण अंतिम चरण में मनरेगा में AI से लगेगी मजदूरों की हाजिरी, 23 फरवरी से देशभर में आंख-पुतली और फेस स्कैनिंग से होगी उपस्थिति पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई: 6000 रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार बोकारो में हाथियों का कहर: पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की कुचलकर मौत, गांव में दहशत रांची में राहुल सिंह गैंग का आतंक, अस्पताल के बाहर फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद वारदात

पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई: 6000 रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

Share this:

पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई: 6000 रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Anti Corruption Bureau (ACB) की टीम ने पंचायत के एक रोजगार सेवक को ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक सुनील कुमार द्वारा एक लाभुक से योजना से संबंधित कार्य के एवज में घूस की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में संतोष और खुशी देखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score