Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा के भंडरिया में नीलाम्बर-पीताम्बर कोस्को क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

Share this:

गढ़वा के भंडरिया में नीलाम्बर-पीताम्बर कोस्को क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

गढ़वा: जिले के भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार देर रात नीलाम्बर-पीताम्बर कोस्को क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी,जोश और उत्साह के बीच खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी डब्लू सिंह एवं राजू तिर्की सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर,बॉल हिट कर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर डब्लू सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को एकजुट करने का सशक्त माध्यम है। इससे न केवल शारीरिक विकास होता है,बल्कि अनुशासन,टीम भावना और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की।

वहीं राजू तिर्की ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशा और गलत रास्तों से दूर रखते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बड़गड़ रॉयल टीम और दबंग दिल्ली टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दबंग दिल्ली टीम ने निर्धारित ओवर में 126 रन बनाए।

जवाब में बड़गड़ रॉयल टीम 77 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाने वाले अक्षय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score