गढ़वा के रकसी के पीएम श्री मध्य विद्यालय में खेल व सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन

Share this:

गढ़वा के रकसी के पीएम श्री मध्य विद्यालय में खेल व सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन

गढ़वा: जिले के रमकंडा प्रखंड के रकसी गांव स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय रक्सी में आयोजित दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को उत्सव स्थल में बदल दिया, जहां बच्चों की प्रतिभा, ऊर्जा और अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। पहले दिन बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, कुर्सी रेस, मेंढ़क दौड़, बोरा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग, गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों का आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल देखने लायक रहा।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, इससे शारीरिक व मानसिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजनाथ यादव, बीडीसी पति संजय यादव, नागवंती देवी, सीआरपी सुधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं में पुष्पा केशरी, पूनम केशरी, सुरेंद्र राम, अजीत सिंह, शेख अंजार, अमरनाथ केशरी सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया।

गढ़वा में दो घरों में बड़ी चोरी, नकद व गहनों समेत लाखों की संपत्ति पार

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score