Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा के रमकंडा में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा से गूंजा माहौल

Share this:

गढ़वा के रमकंडा में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा से गूंजा माहौल

गढ़वा: जिले के रमकंडा प्रखंड में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हिंदू नववर्ष के अवसर पर भक्तिभाव के साथ किया गया। इस मौके पर बिचला दुर्गा बाड़ी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा के साथ ही पूरे क्षेत्र में नवरात्रि की शुरुआत हो गई और गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों के साथ यात्रा को सफल बनाया।

इस अवसर पर आचार्य संतोष जी महाराज ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और आरती जैसे विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी शुभारंभ हुआ है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित प्रसाद ने जानकारी दी कि पूरे नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

गढ़वा के रकसी के पीएम श्री मध्य विद्यालय में खेल व सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score