Breaking News
गढ़वा में सनातन चेतना का महाजुटान, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान गढ़वा में एसडीएम की छापेमारी में 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त,कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी का निर्देश गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान गढ़वा: पारंपरिक हथियार लेकर ग्रामीणों ने रोका गढ़वा डीसी का काफिला, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेडा, सात पर एफ़आइआर रमकंडा को मिला नया सांसद प्रतिनिधि: भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेन्द्र प्रसाद केशरी को मिली जिम्मेदारी, विकास को देंगे नई गति झारखण्ड में आज से छाएंगे बादल, सात से 10 मार्च तक 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

गढ़वा में सनातन चेतना का महाजुटान, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान

Share this:

गढ़वा में सनातन चेतना का महाजुटान, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान

गढ़वा:जिले के भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान रविवार को सनातन आस्था और सांस्कृतिक चेतना के महाजुटान का साक्षी बना। यहां आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे कार्यक्रम के दौरान मैदान जय श्रीराम और सनातन धर्म की जय के नारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन बनारस से आए भागवत एवं राम कथा वाचक आचार्य देवेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पर्यावरण प्रमुख सच्चिदानंद मिश्र तथा गढ़वा आरएसएस जिला कार्यवाह नितेश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आचार्य देवेंद्र तिवारी ने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज, विशेषकर युवाओं को अपनी सांस्कृतिक पहचान और शक्ति को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार त्रेता युग में हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया गया था, उसी तरह आज युवाओं को भी अपनी परंपराओं और संस्कृति के प्रति जागरूक होना होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को भगवान के समान माना जाता है, लेकिन आधुनिकता और विदेशी संस्कृति के प्रभाव से पारिवारिक संस्कार कमजोर हो रहे हैं। युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने की जरूरत है।

आचार्य तिवारी ने कहा कि पहले गांवों में खो-खो, कबड्डी, गिल्ली-डंडा और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाते थे, लेकिन आज के युवा इनसे दूर होते जा रहे हैं। इन खेलों को फिर से बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हजारों वर्षों से अटल और अमर है। इतिहास में कई बार इसे मिटाने के प्रयास हुए, लेकिन रावण और कंस जैसे अत्याचारी भी इसे समाप्त नहीं कर सके। सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले स्वयं इतिहास से मिट जाते हैं।

वहीं प्रांत पर्यावरण प्रमुख सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि मजबूत समाज की नींव परिवार और संस्कार से ही पड़ती है। समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

सम्मेलन में नितेश वर्मा, अंबिका सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह ने भी सनातन संस्कृति की महत्ता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने हर घर में तुलसी का पौधा लगाने और बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकार लौरिक यादव की टीम ने भजन और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज में संस्कार व एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रेमनाथ ठाकुर ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, सुमित कुमार गोस्वामी, लव कुमार यादव, महामंत्री बिरझू सिंह, मंत्री विजय सिंह, सचिव प्रेमनाथ ठाकुर, सह सचिव रामजन्म केशरी, संजय कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद गुप्ता, बिपिन कुमार मिश्रा और संगठन मंत्री देवनारायण सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में जीप सदस्य हिरवंती देवी, उप प्रमुख श्रद्धा देवी, ठाकुर प्रसाद महतो, विजय केसरी, बबलू सिंह, राजेश्वर ठाकुर, जय महतो, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, रूप निरंजन सिंहा सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सम्मेलन के अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score