Breaking News
चतरा में मेडिकल एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में हादसा, 7 लोगों के सवार होने की सूचना गढ़वा: रमकंडा के कसमार गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर के खेत से मिला शव रांची में 22 फरवरी को लाभुकों के खातों में पहुंचे 2500, भाजपा ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन धनबाद से भोपाल के बीच दो नियमित ट्रेनें चलेंगी, नई एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा, 24 फरवरी को उद्घाटन हावड़ा के बाद गढ़वा में भी वारदात, टोपी पहनकर जेवर दुकानों को निशाना बना रहा शातिर चोर पलामू में मॉब लिंचिंग:चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या,एक ग्रामीण हिरासत में अन्य की तलाश जारी

चतरा में मेडिकल एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में हादसा, 7 लोगों के सवार होने की सूचना

Share this:

चतरा में मेडिकल एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में हादसा, 7 लोगों के सवार होने की सूचना

Chatra:चतरा जिले में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ा एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोगों के सवार होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।

बताया जा रहा है कि विमान शाम करीब 7 बजे रांची स्टेट हैंगर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और जिला प्रशासन ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

खोज के दौरान पता चला कि विमान Simaria Police Station क्षेत्र अंतर्गत कसारी पंचायत के खासी यातू कर्मचारी जंगल इलाके में गिरा है। घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य में शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय ग्रामीणों ने तेज धमाके की आवाज सुनने और आसमान में धुआं उठते देखने की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, जिला प्रशासन, दमकल कर्मी और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है तथा अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

फिलहाल प्रशासन यात्रियों और चालक दल की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटा है। उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score