13 वर्षों बाद गढ़वा के माओवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this:

13 वर्षों बाद गढ़वा के माओवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर: 13 वर्षों से फरार गढ़वा का माओवादी आख़िरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की समरीपाठ पुलिस ने माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य और स्थायी वारंटी मुन्ना कोरवा को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

वह 2012 के एक मामले में 13 वर्षों से फरार था। गिरफ्तार आरोपित मुन्ना कोरवा (33) पिता भोगड़ो कोरवा, टेहड़ी थाना भण्डरिया का निवासी है।

उसके खिलाफ सामरीपाठ थाना में मामला दर्ज था। यह घटना नौ और 10 फरवरी 2012 की है, जब माओवादियों ने लखू यादव (25 वर्ष ) को बंधक बना लिया था.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score