रमकंडा को मिला नया सांसद प्रतिनिधि: भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेन्द्र प्रसाद केशरी को मिली जिम्मेदारी, विकास को देंगे नई गति
गढ़वा:पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिष्णु दयाल राम ने गढ़वा जिले के विभिन्न मंडलों के लिए अपने सांसद प्रतिनिधियों का मनोनयन कर दिया है। इसी क्रम में जिले के रमकंडा प्रखंड के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेन्द्र प्रसाद केशरी को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
आपको बता दे की बिरेन्द्र प्रसाद केशरी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने के बाद रमकंडा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी।

उनके सांसद प्रतिनिधि बनने पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यादव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, अवधेश प्रसाद, भाजपा नेत्री सोनू देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामगृह पाण्डेय, भाजपा नेता अनूप यादव, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी, विनोद प्रसाद, उपमुखिया श्रवण गौंड, युगुल प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग शामिल हैं।
नियुक्ति के बाद बिरेन्द्र प्रसाद केशरी ने कहा कि वह रमकंडा प्रखंड की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सांसद तक पहुंचाने का काम करेंगे। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वह लगातार प्रयास करेंगे।
उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी। केशरी ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
गढ़वा: विवाद सुलझाने गए उपमुखिया पर जानलेवा हमला, रंका थाने में शिकायत






