रंका में गरीबों की जमीन कब्जाने का मामला गरमाया, झामुमो नेता नितेश सिंह ने SDO को सौंपा ज्ञापन
गढ़वा:रंका में भूमि कब्जा और अवैध अतिक्रमण को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपते हुए रंका निवासी प्रकाश चंद्र पाठक उर्फ रौशन पाठक और धर्मेंद्र पाठक उर्फ भंडोल पाठक पर गरीबों की जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।
दबंगई से रैयती जमीन पर कब्जे का आरोप
दिए गए आवेदन में नितेश सिंह ने कहा है कि रंका निवासी विश्वनाथ प्रसाद, गौरगाड़ा निवासी जितेंद्र सोनी, धनंजय सोनी तथा ऊंचरी निवासी दिलीप राम और सुनेश्वर सिंह की रैयती भूमि एवं दुकान को रौशन पाठक व भंडोल पाठक द्वारा दबंगई और आपराधिक तरीके से बलपूर्वक खरीद कर कब्जा कर लिया गया है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी है।
डालमिया कंपनी की जमीन पर भी अवैध निर्माण
उन्होंने आरोप लगाया कि इनके आवास से सटे डालमिया कंपनी की 75 डिसमिल भूमि पर भी अवैध कब्जा कर बिना अनुमति भवन निर्माण कराया जा रहा है, जो कानून का खुला उल्लंघन है।
हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप
नितेश सिंह ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा विश्वनाथ प्रसाद की दुकान को खाली कराने का स्पष्ट आदेश जारी किया गया है, जिसमें अवैध दखल कब्जा हटाने का निर्देश है। इसके बावजूद अब तक आदेश का पूर्ण अनुपालन नहीं हुआ है, जो उच्च न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है।
कार्रवाई और टेंपो स्टैंड निर्माण की मांग
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित रैयतों को उनकी जमीन और दुकान वापस दिलाई जाए,डालमिया कंपनी की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए,तथा उक्त भूमि पर अतिक्रमण हटाकर टेंपो स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
हुसैनाबाद में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार








