Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ रमकंडा पुलिस की कारवाई, चैनपुर के तीन ट्रैक्टर जप्त

Share this:

गढ़वा: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ रमकंडा पुलिस की कारवाई, चैनपुर के तीन ट्रैक्टर जप्त

गढ़वा: रमकंडा पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कारवाई की है. पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कारवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन ट्रक्टर को जप्त किया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने यह कारवाई की है. पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की रमकंडा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कुरूमदारी, मुड़खुड में पलामू जिले की नदियों से अवैध बालू इन क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा था. जिसके बाद पुलिस ने यह कारवाई की.

पकडे गए ट्रक्टर चैनपुर के कंकारी क्षेत्र के बताये जाते हैं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात में मुड़खुड में अवैध बालू की ढुलाई हो रही थी. एक निर्माण योजना में पलामू से अवैध बालू लाया जा रहा था

तीन ट्रैक्टर जप्त हुआ है: थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया की पलामू के किस नदी से बालू लाया जा रहा था. फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है. पकडे गए सभी तीन ट्रक्टर चैनपुर क्षेत्र के बताये जाते हैं.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score