Breaking News
गढ़वा में सनातन चेतना का महाजुटान, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान गढ़वा में एसडीएम की छापेमारी में 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त,कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी का निर्देश गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान गढ़वा: पारंपरिक हथियार लेकर ग्रामीणों ने रोका गढ़वा डीसी का काफिला, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेडा, सात पर एफ़आइआर रमकंडा को मिला नया सांसद प्रतिनिधि: भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेन्द्र प्रसाद केशरी को मिली जिम्मेदारी, विकास को देंगे नई गति झारखण्ड में आज से छाएंगे बादल, सात से 10 मार्च तक 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

गढ़वा: रमकंडा के कसमार गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर के खेत से मिला शव

Share this:

गढ़वा: रमकंडा के कसमार गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर के खेत से मिला शव

गढ़वा: गढ़वा जिले के Ramkanda Police Station क्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव से करीब 700 मीटर दूर अरहर के खेत से नाबालिग का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग 21 फरवरी की शाम गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थी। वह 4–5 वर्ष के दो छोटे बच्चों के साथ घर की ओर आ रही थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंची। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

22 फरवरी की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने बैठक कर खोजबीन की, इसी दौरान अरहर के खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ। शव के गले पर निशान पाए गए हैं। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है।

स्थानीय मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 

चार लोगों से पूछताछ की जा रही है: एसडीपीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने कहा की चार लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले पर कारवाई में जुटी है

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score