Breaking News
रांची में 22 फरवरी को लाभुकों के खातों में पहुंचे 2500, भाजपा ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन धनबाद से भोपाल के बीच दो नियमित ट्रेनें चलेंगी, नई एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा, 24 फरवरी को उद्घाटन हावड़ा के बाद गढ़वा में भी वारदात, टोपी पहनकर जेवर दुकानों को निशाना बना रहा शातिर चोर पलामू में मॉब लिंचिंग:चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या,एक ग्रामीण हिरासत में अन्य की तलाश जारी गढ़वा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, ग्राहक बनकर आए दो युवक गहने लेकर फरार मंईयां सम्मान योजना में बड़ी छंटनी तय, अपात्र लाभुकों के कटेंगे नाम, होली से पहले आएगी 18वीं किस्त – मंत्री चमरा लिंडा

रांची में 22 फरवरी को लाभुकों के खातों में पहुंचे 2500, भाजपा ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन

Share this:

रांची में 22 फरवरी को लाभुकों के खातों में पहुंचे 2500, भाजपा ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन

Ranchi:मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹2500 की राशि निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले लाभुकों के खातों में भेजे जाने की खबरें सामने आने लगी हैं। रांची जिले में 22 फरवरी को कई लाभुकों के खाते में राशि आने की बात कही जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बैंक मैसेज के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

चुनाव से ठीक पहले राशि भेजे जाने को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने इसे सरकारी स्तर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। उन्होंने State Election Commission Jharkhand से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।

आदित्य साहू ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि इस समय भेजना मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है। उनके अनुसार यह कदम सीधे तौर पर चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से उठाया गया प्रतीत होता है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जबकि सोशल मीडिया पर लाभुकों के खाते में पैसे आने के दावे लगातार वायरल हो रहे हैं।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score