Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा के बड़गड़ में रामनवमी पूजा समिति का गठन, धूमधाम से मनाने का निर्णय

Share this:

गढ़वा के बड़गड़ में रामनवमी पूजा समिति का गठन, धूमधाम से मनाने का निर्णय

गढ़वा: जिले के बड़गड़ प्रखंड के स्थानीय महावीर मंदिर बड़गड़ प्रांगण में रामनवमी पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया।

समिति गठन के दौरान नारद प्रसाद को संयोजक, ओमप्रकाश को अध्यक्ष, अखिलेश पाण्डेय को उपाध्यक्ष, मुकेश प्रसाद सोनी को सचिव, रंजन सोनी को उप सचिव, रवि कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष तथा सुबास गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व धूमधाम एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। पूजा, शोभायात्रा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार, टेहरी, परसवार, बोडरी, बरकोल, उगरा, मुटकी, महुआटिकर, सालो बढ़नी सहित विभिन्न गांवों से रामनवमी जुलूस बड़गड़ बाजार पहुंचेगा, जहां पारंपरिक रूप से महावीर मंदिर परिसर में झंडा मिलान किया जाएगा।

आयोजन को लेकर पूजा समिति एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व को सफल बनाने की अपील की।उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए न केवल राजस्व संग्रह में वृद्धि सुनिश्चित करें, बल्कि जिले को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं।

गढ़वा में सरहुल पर्व पर भव्य आयोजन, उपायुक्त ने आदिवासी समुदाय को किया सम्मानित

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score