Breaking News

गढ़वा में बाइक भिड़ंत में 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

Share this:

गढ़वा में बाइक भिड़ंत में 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

गढ़वा: होली की छुट्टी में परिवार के साथ घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सड़क दुर्घटना में 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पिता, मां समेत अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के कोलहुआ गांव निवासी प्रमोद प्रजापति अपने तीन बच्चों को पलामू जिले के चैनपुर स्थित डीपी इंटरनेशनल स्कूल से होली की छुट्टी पर लेने गए थे। रविवार दोपहर वह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

इसी दौरान रमकंडा थाना क्षेत्र के तिलैयाटॉड मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दूसरी बाइक का चालक कथित रूप से शराब के नशे में था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले रमकंडा के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने 6 वर्षीय प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया।

अन्य घायलों का इलाज मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा थाना के एसआई राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने भी मासूम छात्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score