गढ़वा एसपी के निर्देश पर रमकंडा में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस का सख्त पहरा

Share this:

गढ़वा एसपी के निर्देश पर रमकंडा में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस का सख्त पहरा

गढ़वा:चैती छठ पूजा एवं रामनवमी जैसे पावन पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गढ़वा एसपी अमन कुमार के निर्देश पर रमकंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया के नेतृत्व में उदयपुर, कसमार, दाहो, सबाने, हरहे, चेटे सहित कई गांवों में सघन छापामारी की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ व उपकरण बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वही यह अभियान फ़िलहाल लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि रामनवमी के दौरान क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर सूचना दें।

पुलिस की इस सक्रियता से जहां अवैध कारोबारियों में खौफ का माहौल है,वहीं आम लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस की इस करवाई की सराहना की है। छापेमारी में एसआइ सतीश कुमार , चोकीदार देवपूजन पासवान सहित पुलिस जवान शामिल थे।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score