हुसैनाबाद में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

Share this:

हुसैनाबाद में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

पलामू:जिले के हुसैनाबाद में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े और संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और लंबे समय से गांजा तस्करी को पारिवारिक धंधा बना रखा था। सभी आरोपी तीसरी बार जेल जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर गठित हुई SIT, मधुशाला रोड पर छापेमारी

दरअसल, पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हुसैनाबाद क्षेत्र में गांजा की बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब के निर्देश पर एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया।
टीम ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मधुशाला रोड में छापेमारी की, जहां से पुलिस ने 8.6 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा करीब दो किलो गांजा अलग-अलग पुड़िया के रूप में पैक मिला।

पति-पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, उसकी पत्नी अनिता देवी, दुर्गा देवी और सविता देवी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
एसडीपीओ मोहम्मद याकूब ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हरिहरगंज से खरीद, बिक्री

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे लंबे समय से हरिहरगंज इलाके से गांजा की खरीदारी करते थे और उसे पुड़िया बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

रमकंडा के एक परीक्षा केंद्र पर 406 परीक्षार्थी देंगे मैट्रिक परीक्षा, 3 फरवरी से होगी शुरुआत

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score