Breaking News

गढ़वा–पलामू के मंईयां सम्मान योजना लाभुकों के लिए बड़ी खबर, आज खाते में आ सकती है 5000 रुपये की राशि, कुछ लाभुकों को मिल सकते हैं 7500 रुपये

Share this:

गढ़वा–पलामू के मंईयां सम्मान योजना लाभुकों के लिए बड़ी खबर, आज खाते में आ सकती है 5000 रुपये की राशि, कुछ लाभुकों को मिल सकते हैं 7500 रुपये

गढ़वा/पलामू: गढ़वा और पलामू जिले के मंईयां सम्मान योजना लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दोनों जिलों के लाभुकों को दो महीने की राशि यानी ₹5000 आज बैंक खातों में भेजे जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। देर शाम तक राशि ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त की भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन लाभुकों को पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार दोनों किस्तों की राशि एक साथ भेजी जा रही है।

गढ़वा के 6000 लाभुकों को मिल सकते हैं 7500 रुपये

सूत्रों के मुताबिक गढ़वा जिले के करीब 6000 ऐसे लाभुक, जिन्हें दिसंबर महीने का भुगतान नहीं मिला था, उनके खाते में दिसंबर, जनवरी और फरवरी तीनों महीने की राशि भेजी जा सकती है। ऐसे लाभुकों को लगभग ₹7500 मिलने की संभावना है।

वहीं सामान्य लाभुकों को जनवरी और फरवरी की राशि यानी ₹5000 मिलने की उम्मीद है।

पलामू में 3.5 लाख लाभुकों को भुगतान

पलामू जिले के लगभग 3.5 लाख लाभुकों के खातों में 2 से 3 मार्च के बीच राशि भेजे जाने की योजना है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि होली से पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसा पहुंच जाए।

राज्यभर में करीब 51 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ी हुई हैं। जिनकी राशि तकनीकी या बैंकिंग कारणों से अटकी हुई थी, उन्हें अब एक साथ भुगतान किया जा रहा है।

हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तकनीकी समस्या आती है तो भुगतान होली के बाद भी किया जा सकता है। फिलहाल अंतिम विभागीय आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score