कोडरमा में CM हेमंत आज भरेंगे ‘हुंकार’: जुटेगा 8 हजार लोगों का हुजूम, शालिनी गुप्ता थामेंगी झामुमो का दामन

Share this:

कोडरमा में CM हेमंत आज भरेंगे ‘हुंकार’: जुटेगा 8 हजार लोगों का हुजूम, शालिनी गुप्ता थामेंगी झामुमो का दामन

कोडरमा: Hemant Soren गुरुवार 5 फरवरी को Koderma पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां लोकाई मैदान में Jharkhand Mukti Morcha की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होंगे। सीएम के आगमन को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं, वहीं जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

 8 हजार लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार

कार्यक्रम को लेकर लोकाई मैदान में भव्य मंच बनाया गया है और करीब 8 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है। सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए झामुमो के नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

इसी मंच से कोडरमा की हेवीवेट महिला नेत्री Shalini Gupta झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगी। बताया जा रहा है कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रहीं शालिनी गुप्ता आगे चलकर कोडरमा में पार्टी की कमान संभालेंगी। उन्हें पार्टी में शामिल कराने को लेकर ही इस कार्यक्रम को खास महत्व दिया जा रहा है।

सभा में मुख्यमंत्री के साथ गांडेय विधायक Kalpana Soren और नगर विकास मंत्री Sudivya Kumar के भी शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मंच साझा करेंगे।

करीब एक घंटा सभा स्थल पर रहेंगे मुख्यमंत्री

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:05 बजे जेजे कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से लोकाई मैदान जाएंगे।
सीएम 12:20 से 1:20 बजे तक सभा में मौजूद रहेंगे, इसके बाद जेजे कॉलेज मैदान स्थित अस्थायी हेलीपैड से रांची के लिए रवाना होंगे।

डीसी–एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपायुक्त Rituraj और पुलिस अधीक्षक Anudeep Singh ने आयोजन स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया।

सीएम के दौरे को देखते हुए कोडरमा से लोकाई मैदान तक की सड़क को दुरुस्त किया गया है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 30 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं, साथ ही जिला पुलिस के अलावा अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score