Cold Wave Update: गढ़वा में 14 जनवरी तक प्राथमिक स्कूल बंद, सरकारी स्कूल 15 से खुलेंगे

Share this:

Cold Wave Update: गढ़वा में 14 जनवरी तक प्राथमिक स्कूल बंद, सरकारी स्कूल 15 से खुलेंगे

गढ़वा:ठंड और शीतलहर को देखते हुए गढ़वा जिले में स्कूलों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने अहम आदेश जारी किया है। उपायुक्त द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की प्राथमिक कक्षाएं 14 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेंगी।

हालांकि, निजी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन समय में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार 14 जनवरी तक निजी स्कूलों में उच्च कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके बाद 11 जनवरी रविवार है, जबकि 12 और 13 जनवरी को सोहराई पर्व की छुट्टी रहेगी। वहीं, 14 जनवरी को मकर संक्रांति की सरकारी छुट्टी होने के कारण गढ़वा जिले के सरकारी स्कूल अब सीधे 15 जनवरी से दोबारा खुलेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और जारी निर्देशों का पालन करें।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score