Breaking News

पलामु में किराए के मकान से बंगाल के युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Share this:

पलामु में किराए के मकान से बंगाल के युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पलामू :जिले के विश्रामपुर से गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कब्रिस्तान के पास स्थित एक किराए के मकान में बंगाल के युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान अलाउद्दीन शेख उर्फ अलाय के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के टाटलापारा, सुजापुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अलाउद्दीन विश्रामपुर में किराए के मकान में रहकर कबाड़ा खरीदने का काम करता था।

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक विकास चंद्रवंशी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
मकान मालिक पड़ोसियो से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score