Breaking News

गढ़वा: 2.54 करोड़ की लागत से रमकंडा में बनेगा छात्रावास, शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पर जमकर बरसे विधायक प्रतिनिधि

Share this:

गढ़वा: 2.54 करोड़ की लागत से रमकंडा में बनेगा छात्रावास, शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पर जमकर बरसे विधायक प्रतिनिधि

रमकंडा: आदिम जनजाति बच्चों को पढ़ाई में अब दिक्कतनहीं होगी. झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत पीवीटीजी समुदाय के बच्चों के लिए रमकंडा में 2.54 करोड़ की लागत से 100 बेड का छात्रावास बनेगा. प्रस्तावित 100 शैय्या छात्रावास भवन के निर्माण को लेकर हाई स्कूल परिसर में भूमिपूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी, कल्याण विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनुपम खेरवार, रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय, प्रमुख पति नन्दलाल राम, भाजपा नेत्री सोनू देवी, अनिमेष दूबे, अर्चना गुप्ता, मनीष गुप्ता, रामगृह पांडेय, अवधेश प्रसाद, श्रवण प्रसाद उर्फ गोरख साव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया.

इस अवसर पर गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी ने कहा कि पीवीटीजी जैसे अति पिछड़े और वंचित समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण एक ऐतिहासिक कदम है. इससे दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी और वे मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की सबसे मजबूत नींव है और विधायक इस दिशा में लगातार प्रयासरत है

अच्छा काम करते तो पूर्व मंत्री चुनाव नहीं हारते

उन्होंने कहा की विधायक आम लोगों के लिए काम कर रहे हैं. बालू की समस्या से लेकर किसानों के हित की आवाज उन्होंने विधानसभा में भी उठाया है. कहा की भाजपा की सरकार में बालू का टेंडर होता था. लेकिन आज झामुमो की सरकार में बालू उंचे दाम पर मिल रहा है. आज तक सस्ता बालू देनें में झामुमो सरकार फेल है. धान बेचने के लिए किसान परेशान है. कहा की पूर्व मंत्री विधायक पर छींटाकसी करते चलते हैं. पहले पूर्व मंत्री अपनी सफाई दें. अगर क्षेत्र में अच्छा काम करते तो चुनाव नहीं हारते.

रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय ने बताया कि यह छात्रावास भवन क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा. पीवीटीजी समुदाय के बच्चों को अब शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से न सिर्फ शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मंच संचालन महामंत्री राजू सिन्हा ने किया.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता के रूप में गढ़वा गोवावल से भाजपा नेता विकास तिवारी, विकास कुमार तिवारी, छोटेलाल अग्रवाल, मनोज प्रसाद, मिथलेश गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score