Breaking News

गढ़वा DC दिनेश यादव ने की जनसुनवाई, राशन-पेंशन से लेकर मुआवजा व अवैध शराब तक के मामलों पर दिए निर्देश

Share this:

गढ़वा DC दिनेश यादव ने की जनसुनवाई, राशन-पेंशन से लेकर मुआवजा व अवैध शराब तक के मामलों पर दिए निर्देश

गढ़वा:जिले के उपायुक्त दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में उठे ये प्रमुख मुद्दे

जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सड़क चौड़ीकरण में टूटे मकान का मुआवजा लंबित

प्रखंड नगर उंटारी के हुलहूला कला गांव निवासी विनोद सिंह कुशवाहा ने आवेदन देकर बताया कि श्री बंशीधर नगर-चितविश्राम-चना-गरदा पथ चौड़ीकरण के दौरान उनका मकान तोड़कर भूमि अधिग्रहित की गई, लेकिन अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने उपायुक्त से संरचना मद का मुआवजा शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।वही खरौंधी प्रखंड की लाभुक महिलाओं सविता देवी, सोनी देवी, चंदा कुमारी एवं रेखा देवी ने मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत ट्रैक्टर नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में योजना स्वीकृत होने तथा अगस्त 2025 में कृषक अंश राशि जमा करने के बावजूद अब तक ट्रैक्टर उपलब्ध नहीं कराया गया है।

अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग

मेराल प्रखंड के पेसका दुलदुलवा गांव के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर गांव में अवैध शराब के व्यापक कारोबार को बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे चोरी, लूटपाट और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं तथा विरोध करने पर शराब माफियाओं द्वारा धमकी दी जाती है।

धान बिक्री की दूसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत

भवनाथपुर प्रखंड के रोहिनिया गांव निवासी कालिंदा देवी ने ई-उपार्जन योजना के तहत बेचे गए धान की दूसरी किस्त का भुगतान लंबित होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 51.60 क्विंटल धान बेचने के बाद पहली किस्त मिल चुकी है, लेकिन शेष राशि अब तक नहीं मिली।

अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर उपायुक्त दिनेश यादव ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हुसैनाबाद में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score