Breaking News

गढ़वा: अवैध बालू ढुलाई से आदिम जनजाति युवक की मौत, लिखित आश्वासन के बाद आधी रात खत्म हुआ धरना

Share this:

गढ़वा: अवैध बालू ढुलाई से आदिम जनजाति युवक की हुईं मौत, लिखित आश्वासन के बाद आधी रात खत्म हुआ धरना

गढ़वा; जिले के रमकंडा–भंडरिया मुख्य मार्ग पर अवैध बालू ढुलाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में आदिम जनजाति के एक युवक की मौत हो गई। मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश देर रात तक देखने को मिला। भंडरिया थाना प्रभारी द्वारा लिखित कार्रवाई के आश्वासन के बाद गुरुवार की आधी रात सिंजो मोड़ पर चल रहा धरना समाप्त कराया गया।धरना समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों ने भंडरिया थाना को दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि रमकंडा क्षेत्र से पिछले चार महीनों से भंडरिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार चल रहा है। आवेदन में सुभास यादव, धनंजय प्रसाद, प्रिंस मोची, मंजूर अंसारी समेत 20–25 ट्रैक्टरों के संचालन का उल्लेख किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि सुभास यादव के ट्रैक्टर ने सिंजो गांव निवासी अमरेश कोरवा को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

VIDEO:अवैध बालू ढुलाई से मौ*त के मामले में बड़ा अपडेट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कनहर नदी से अवैध रूप से बालू लादकर चार ट्रैक्टर रमकंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिराजपुर के मुड़टांगवा बाजार से पैदल लौट रहे अमरेश कोरवा हादसे का शिकार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने रमकंडा–भंडरिया मुख्य मार्ग को सिंजो मोड़ के पास जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और अवैध बालू ढुलाई में शामिल ट्रैक्टरों व उनके मालिकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि सभी ट्रैक्टर और उनके मालिकों को थाना परिसर में उपस्थित कर कार्रवाई नहीं की गई तो जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर फिर सड़क जाम किया जाएगा।

इस पर भंडरिया थाना प्रभारी सुभास पासवान ने लिखित रूप में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात धरना समाप्त कराया गया।इस दौरान ग्रामीणों ने कनहर नदी से अवैध बालू लेकर आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

BREAKING : रंका-रमकंडा सीमा पर ईट भट्ठा मजदुर का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या सड़क दुर्घटना, पुलिस जांच में जुटी

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score