गढ़वा: शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढेगा रमकंडा, 100 बेड के छात्रावास भवन का आज शिलान्यास करेंगे गढ़वा विधायक सतेन्द्रनाथ
गढ़वा: गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। अब रमकंडा के छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि यहां 100 बेड क्षमता वाले छात्रावास भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है।
आज 27 जनवरी को गढ़वा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा नए छात्रावास भवन का शिलान्यास किया जाएगा। यह छात्रावास स्तरोन्नत उच्च विद्यालय परिसर, रमकंडा में बनाया जाएगा। छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज़ के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई को नई गति मिलेगी।
विधायक प्रतिनिधि ने लोगों से की कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय ने दोपहर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में आम जनता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं रमकंडा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
राज्य में खराब पड़े चापानल मरम्मत के लिए 15 करोड़ जारी
उन्होंने कहा कि विधायक जी कुछ स्वास्थ्य कारणों से कुछ दिनों बाद रमकंडा आ रहे हैं, लेकिन इस बार वे बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। आने वाले समय में रमकंडा प्रखंड में लगातार विकास की नई-नई खुशियों की झड़ी लगेगी।
विधायक प्रतिनिधि ने जनता से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की भी अपील की, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।
छात्रावास भवन का निर्माण रमकंडा प्रखंड में शिक्षा को मजबूत आधार देगा और क्षेत्र के छात्रों के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगा।








