गढ़वा के हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल को जल्द मिलेगा CBSE एफिलिएशन, नए भवन की छत ढलाई पूरी, हॉस्टल निर्माण अंतिम चरण में
बड़गड़: प्रखंड मुख्यालय स्थित हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल को बहुत जल्द Central Board of Secondary Education (CBSE) बोर्ड का एफिलिएशन मिलने की उम्मीद है। इसके लिए सीबीएसई मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक अहर्ताएं पूरी की जा रही हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालय के नए भवन की छत ढलाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के चेयरमैन कुमार विवेक भवानी सिंह ने बताया कि करीब 10 एकड़ भूमि में स्थापित इस परिसर में छात्रों के लिए हॉस्टल भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
उन्होंने कहा कि स्कूल को Netarhat की तर्ज पर विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य है। आने वाले समय में विद्यालय में फुटबॉल मैदान, क्रिकेट ग्राउंड और स्विमिंग पूल की भी सुविधा होगी, ताकि छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक विकास का भी अवसर मिल सके।
चेयरमैन ने जानकारी दी कि गर्मी की छुट्टियों से पहले दो मंजिला मुख्य भवन तैयार हो जाएगा, जिसमें कुल 32 कमरे होंगे। निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक राकेश वर्मा, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश, रामानंद यादव, जलील अंसारी, टुनटुन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।







