Breaking News
गढ़वा: बड़गड़ में आदिवासी मौत मामले में एक्शन, शाखा प्रबंधक पर गढ़वा डीसी ने की कारवाई की अनुशंसा रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई

गढ़वा में रामभक्तों का रास्ता रोका, दो गुटों में झड़प, धार्मिक नारेबाजी से बिगड़ा माहौल

Share this:

गढ़वा में रामभक्तों का रास्ता रोका, दो गुटों में झड़प, धार्मिक नारेबाजी से बिगड़ा माहौल

गढ़वा: गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब रामभक्तों को उनके परंपरागत मार्ग से जाने से रोक दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास रामभक्त महावीर पताका स्थापित करने जा रहे थे। इसी दौरान त्रिवेणी चौक के पास एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और डीजे भी बंद करा दिया।

इस दौरान धार्मिक नारेबाजी होने लगी, जिससे माहौल और ज्यादा गरमा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में बाद में रामभक्तों ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास महावीर पताका स्थापित किया।

विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 

बताया जा रहा है कि तनाव की स्थिति देर रात करीब एक बजे तक बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी बाइक जुलूस को रोकने का प्रयास किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में पहले से ही संवेदनशील स्थिति बनी हुई थी।

शांति समिति की बैठक के बावजूद माहौल बिगड़ने की कोशिश 

रामनवमी को लेकर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक के बावजूद माहौल बिगड़ने की कोशिश की गयी. बैठक में दोनों पक्षों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी ओर रमजान मनाने पर सहमती बनी थी. बावजूद एक विशेष समुदाय की ओर से माहौल बिगड़ने की कोशिश की गयी

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score