गढ़वा: बड़गड़ के हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव

Share this:

गढ़वा: बड़गड़ के हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव
चेयरमैन व निदेशक ने अबीर लगाकर किया शुभारंभ, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश

गढ़वा: गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड के उगरा रोड में स्थित हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में होली महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन कुमार विवेक भवानी सिंह एवं निदेशक राकेश कुमार वर्मा ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर किया। इसके बाद बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगोत्सव मनाया।

विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने रंग-गुलाल, गीत-संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से होली का आनंद लिया। पूरे वातावरण में उल्लास और भाईचारे की भावना देखने को मिली।

विद्यालय के कुमार चेयरमैन विवेक भवानी सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि वे त्योहार को सुरक्षित और सकारात्मक सोच के साथ मनाएं तथा समाज में भाईचारे का संदेश फैलाएं।

प्रधानाचार्या नयला अम्बरीन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को अपनाने की सीख देती है। विद्यालय परिवार हमेशा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य चंदन प्रसाद, ओम प्रकाश, नोरिन, केरकेटा, मेहमूद, आराध्या, राधा, मर्षि, खुशबू, खुशी, एकता, नीतीश गुप्ता, रामानंद यादव, टुनटुन प्रसाद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score