Breaking News

गढ़वा: गढ़वा में अवैध बालू कारोबार की खुली पोल, रमकंडा-भंडरिया रोड में ट्रैक्टर ने आदिम जनजाति युवक की ले ली जान

Share this:

गढ़वा: गढ़वा में अवैध बालू कारोबार की खुली पोल, रमकंडा-भंडरिया रोड में ट्रैक्टर ने आदिम जनजाति युवक की ले ली जान

गढ़वा: रमकंडा–भंडरिया मुख्य मार्ग पर सिंजो मोड़ के पास अवैध बालू ढुलाई में लगे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से आदिम जनजाति के युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद अवैध बालू के कारोबार की पोल खुल गयी.

मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के सिंजो गांव निवासी अमरेश कोरवा के रूप में की गई है। घटना गुरुवार देर शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कनहर नदी से अवैध रूप से बालू लादकर चार ट्रैक्टर रमकंडा की ओर जा रहा था।
इसी दौरान बिराजपुर के मुड़टांगवा बाजार से पैदल लौट रहे अमरेश कोरवा को इन्ही चार ट्रक्टर में से एक ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

हादसे में अमरेश कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली रमकंडा भंडरिया मुख्य मार्ग को सिंजो मोड़ के पास जैम कर दिया. वहीँ ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा और अवैध बालू धुलाई में लगे ट्रेक्टर को वापस घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए.

समाचार लिखे जाने तक शव के साथ ग्रामीण सड़क को जाम किये हुए हैं. सूचना मिलने पर रमकंडा और भंडरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क से उठाने से रोक दिया है। मामले पर भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभास कुमार,व रमकंडा थाना के एएसआई कंचन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं.

ग्रामीण अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है और पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बाजार से लौट रहा था अमरेश, सिंजो मोड़ के पास मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार अमरेश कोरवा मुड़टंगवा बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज गति से लगातार आगे पीछे आ रहे चार ट्रेक्टरों में से किसी एक ट्रक्टर ने अमरेश को टक्कर मारते हुए फरार हो गया. वहीँ अमरेश के सड़क किनारे गिरते ही बाकि ट्रक्टर साइड करके अपना गाडी लेकर फरार हो गए.

अमरेश के साथ जा रहे दो तिन अन्य लोगों ने बताया की घटना के बाद कोई ट्रक्टर वाले ने गाडी रोककर उसे नहीं देखा. लोग बताते हैं की जिन लोगों का ट्रक्टर है उसकी पहचान हो चुकी है. सभी ट्रक्टर रमकंडा के हैं. जो रोज रात में अवैध बालू की ढुलाई करते हैं.

ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, पुलिस को सौंपा

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण जैसे ही सड़क पर जमा होने लगे उसी दौरान कन्हर नदी से अवैध बालू लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर को भी पकड़ लिया. वहीं पुलिस को सौंप दिया.

 

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score