Jharkhand Cold Wave Alert: छह जिलों में शीतलहर जारी, नए साल पर कनकनी से मिलेगी राहत

Share this:

Jharkhand Cold Wave Alert: छह जिलों में शीतलहर जारी, नए साल पर कनकनी से मिलेगी राहत

रांची: झारखंड के छह जिलों में रविवार को भी शीतलहर का असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा, हालांकि सूरज निकलने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है।

शनिवार को राज्य के कई जिलों में कनकनी के साथ ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। रांची के अलावा हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो और सरायकेला के कई इलाकों में शीतलहर का असर साफ दिखा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
रांची जिले का कांके और गुमला सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, जबकि मैकलुस्कीगंज में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। इसके चलते सर्द हवाओं की रफ्तार कम होगी और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने से रात की कनकनी से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान सुबह के समय कुहासा बढ़ने की संभावना जताई गई है, खासकर राज्य के उत्तरी हिस्सों और बिहार से सटे जिलों में।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, शीतलहर से परेशान झारखंडवासियों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को राहत मिलने की संभावना है। इन दोनों दिनों में ठंड तो रहेगी, लेकिन तेज कनकनी नहीं होगी, जिससे नए साल का जश्न अपेक्षाकृत खुशनुमा रह सकता है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score