Municipal Election 2026: गिरिडीह में चुनावी तैयारी तेज, महापौर, अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के निर्वाचन पदाधिकारी नामित
अमित कुमार, गिरिडीह: नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर गिरिडीह जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) रामनिवास यादव ने झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 2012 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के विभिन्न नगर निकायों में निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी है।
नामित निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्रों में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन करेंगे, जबकि सहायक निर्वाची पदाधिकारी चुनाव कार्यों में उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता, गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में मो. अमीर हमजा, अंचलाधिकारी, बेंगाबाद और शशि भूषण वर्मा, अंचलाधिकारी, डुमरी को नामित किया गया है,
नगर निगम के वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 01 से 09) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में गिरिडीह बीडीओ गणेश रजक प्रखंड तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में आशुतोष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी और वरुण कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गिरिडीह को नामित किया गया है,
नगर निगम के वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 10 से 18) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जितेंद्र प्रसाद अंचलाधिकारी गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी और कांतु कुमार, जिला कृषि कनीय अभियंता, गिरिडीह को नामित किया गया है।
नगर निगम के वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 19 से 27) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बिनोद कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अश्विनी कुमार ओझा, जिला सहकारिता पदाधिकारी और कपिलदेव मेहता, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को नामित किया गया है।
नगर निगम के वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 28 से 36) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री अमरेन डांग, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रवीण कुमार, श्रम अधीक्षक और डब्लू साव, सहायक निबंधन सहयोग समितियां को नामित किया गया है,
बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में संतोष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया तथा फणीश्वर रजवार, बिरनी बीडीओ और प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी, बगोदर को नामित किया गया है,
बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 06) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में संतोष कुमार, अंचलाधिकारी, सरिया तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में ऋषिकेश मरांडी, अंचलाधिकारी पीरटांड़ और संजय कुमार साव, सहायक अभियंता, कोनार नहर प्रमंडल बगोदर को नामित किया गया है।
बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 07 से 12) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में ललित नारायण तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया तथा उत्तम कुमार, सहायक कृषि अभियंता और अजय कुमार महतो, सहायक अभियंता, कोनार नहर प्रमंडल बगोदर को नामित किया गया है।
धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री सुनील कुमार प्रजापति, भूमि सुधार उप समाहर्ता खोरीमहुआ तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नरेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी, जमुआ और अभिषेक कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी खोरीमहुआ को नामित किया गया है।
धनवार नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 06) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री यशवंत कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी धनवार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री इंद्रदेव कुमार, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह और श्री मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग भाग 2 गिरिडीह को नामित किया गया है।
धनवार नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 07 से 11) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री देवेंद्र कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनवार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री सन्नी आशीष बालमुचु, प्रक्षेत्र अधीक्षक, जिला कृषि विभाग और श्री अमित कुमार बेक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रक्षेत्र गिरिडीह को नामित किया गया है।








