Breaking News
गढ़वा: विधायक प्रतिनिधि ने झारखंड बजट को बताया जनविरोधी, कहा – महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य पर सरकार पूरी तरह विफल गढ़वा में नगर निकाय मतगणना की तैयारी पूरी, दोपहर दो बजे तक परिणाम की संभावना गढ़वा कोर्ट का बड़ा फैसला, डायन-भूत का आरोप लगाकर सगे भाई की हत्या में चार दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास गढ़वा में तीन वर्षीय मासूम की हत्या, तांत्रिक क्रिया के लिए अपहरण की आशंका ,डॉग स्क्वॉड की जांच में वार्ड सदस्य हिरासत में। चतरा में मेडिकल एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में हादसा, 7 लोगों के सवार होने की सूचना गढ़वा: रमकंडा के कसमार गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर के खेत से मिला शव

गढ़वा में तीन वर्षीय मासूम की हत्या, तांत्रिक क्रिया के लिए अपहरण की आशंका ,डॉग स्क्वॉड की जांच में वार्ड सदस्य हिरासत में।

Share this:

गढ़वा में तीन वर्षीय मासूम की हत्या, तांत्रिक क्रिया के लिए अपहरण की आशंका ,डॉग स्क्वॉड की जांच में वार्ड सदस्य हिरासत में।

गढ़वा: जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में तीन वर्षीय मासूम अनुराग उराँव की अपहरण के बाद हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे का शव उसके घर के पीछे महज कुछ मीटर की दूरी पर अरहर के खेत में बोरे में बंद मिला।

मृतक अनुराग उराँव, पिता जैनेंद्र उराँव व माता मीरा देवी का इकलौता पुत्र था। शव मिलने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक वृज कुमार एवं बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास एक पैर का निशान मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम बारिश हुई थी, लेकिन जिस बोरे में शव मिला वह सूखा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव भोर में लाकर वहां रखा गया होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा से डॉग स्क्वॉड की टीम बुलाई गई है।

एक दिन पहले हुआ था लापता

जानकारी के अनुसार अनुराग सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर दुकान पर चिप्स लेने अपनी बुआ के साथ गया था। वापस लौटने के दौरान वह खेलने लगा और अचानक लापता हो गया। देर रात तक खोजबीन के बाद परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना दी थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर के पीछे अरहर के खेत में बोरे में बंद मिला।

तांत्रिक क्रिया के लिए हत्या की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार मृतक परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। गांव में वर्षों पहले ओझा-तांत्रिक के शक में एक दंपति की हत्या की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी तांत्रिक क्रिया के लिए बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या की गई हो सकती है।

वार्ड सदस्य हिरासत में

डॉग स्क्वॉड की जांच के दौरान कुत्ता ओबरा पंचायत के वार्ड नंबर 8 के वार्ड सदस्य ललन उरांव के घर में घुस गया। शक के आधार पर पुलिस ने ललन उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई है।मृतक के मामा राम प्रकाश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी के घर की सीढ़ी के नीचे एक बड़ा ड्रम, दौरा और कुछ कीटनाशक दवाएं मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि कीटनाशक से बच्चे की हत्या की गई हो सकती है।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वॉड की निशानदेही पर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score