Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

रमकंडा में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

Share this:

रमकंडा में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

गढ़वा:रमकंडा में अवैध बालू खनन और ढुलाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रमकंडा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात छापेमारी अभियान में एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई रक्सी के कछारवा इलाके में की गई, जहां से ब्लू रंग का सोनालिका ट्रैक्टर पकड़ा गया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि उक्त ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, जिससे इसकी गतिविधियां और भी संदिग्ध हो गईं। मौके पर मौजूद चालक से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी अनिल रविदास द्वारा संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अब ट्रैक्टर मालिक और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुट गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध खनन और ढुलाई में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज किए जाने की संभावना है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score