Palamu Police Reshuffle: पलामू में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एसपी ने किया तबादला–पदस्थापन
पलामू: पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पलामू के पुलिस अधीक्षक (SP) ने व्यापक स्तर पर Police Reshuffle किया है। इस फेरबदल के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, अवर निरीक्षकों एवं सहायक अवर निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला एवं पदस्थापन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, स०अ०नि० प्रियरंजन कुमार को शहर थाना से स्थानांतरित कर नौडिहा बाजार थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं म०स०अ०नि० अंशुम प्रवीण को महिला थाना, शहर से एससी/एसटी थाना भेजा गया है। स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार राम को नौडिहा बाजार थाना से महिला थाना, शहर, जबकि स०अ०नि० साधु चरण दास को नौडिहा बाजार थाना से उंटारी रोड थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा स०अ०नि० मो. शहंशाह आलम सिद्दीकी को पुलिस केंद्र, पलामू से नावाबाजार थाना भेजा गया है।
थाना प्रभारी स्तर पर बदलाव के तहत पु०अ०नि० विक्की कुमार को पडवा थाना से स्थानांतरित कर मनातू थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पु०अ०नि० निर्मल उरांव को मनातू थाना प्रभारी पद से हटाकर शहर थाना में पदस्थापित किया गया है।
निरीक्षक स्तर पर, पु०नि० देवव्रत पोद्यार को सदर अंचल, चैनपुर से स्थानांतरित कर हरिहरगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पु०नि० चन्दन कुमार को हरिहरगंज थाना प्रभारी से हटाकर पाटन अंचल भेजा गया है। पु०नि० जीतराम महली को साइबर थाना से पांकी अंचल, जबकि पु०नि० पुनम टोप्पो को पांकी अंचल से सदर अंचल में पदस्थ किया गया है।
अवर निरीक्षक स्तर पर भी कई तबादले किए गए हैं। पु०अ०नि० आनंद कुमार सिंह को शहर थाना से तरहसी थाना, पु०अ०नि० नीरज कुमार को शहर थाना से सदर थाना, पु०अ०नि० रंजीत कुमार-02 को सदर थाना से शहर थाना, पु०अ०नि० बिरेन्द्र कुमार मेहता को साइबर थाना से नावाजयपुर थाना, पु०अ०नि० अशोक कुमार राम को तरहसी थाना से हैदरनगर थाना, तथा पु०अ०नि० विपिन कुमार को डायल-112/सीसीआर पलामू से शहर थाना में पदस्थापित किया गया है।
एसपी द्वारा किए गए इस व्यापक बदलाव के तहत सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी।








