होली को लेकर रंका में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क

Share this:

होली को लेकर रंका में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क

गढ़वा:जिले के रंका में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रंका अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्र तथा संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचल अधिकारी शिवपूजन तिवारी, रंका पुलिस इंस्पेक्टर अभिजित गोतम मिश्रा तथा थाना प्रभारी रवि केशरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

रंका पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्र ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार गश्ती की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान शराब पीकर वाहन न चलाएं, जबरन रंग न लगाएं और किसी भी विवाद की स्थिति से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score