Breaking News

Ranchi Crime News: मालखाने में रखे 200 किलो गांजा “चूहे खा गए”, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

Share this:

Ranchi Crime News: मालखाने में रखे 200 किलो गांजा “चूहे खा गए”, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ओरमांझी थाना परिसर के मालखाने में जब्त कर रखा गया करीब 200 किलो गांजा कथित तौर पर चूहों द्वारा खा लिए जाने की बात पुलिस ने अदालत में कही। इस दलील और गंभीर जांच खामियों के आधार पर अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी को बरी कर दिया।

यह मामला 17 जनवरी 2022 का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो वाहन रांची से रामगढ़ की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ लदा हुआ है। एनएच-20 पर बैरिकेडिंग कर वाहन को रोका गया। वाहन में सवार तीन लोग भागने लगे, जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत राय (26 वर्ष), निवासी वीरपुर गांव, वैशाली (बिहार) के रूप में हुई। वाहन की तलाशी में करीब 200 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में जेल भेजा गया और बाद में चार्जशीट दाखिल की गई।

सुनवाई में पुलिस की कहानी पर उठे सवाल

मुकदमे की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खा सके।

वाहन कहां रोका गया,

तलाशी किसने ली,

आरोपी को किस स्थिति में पकड़ा गया,
इन सभी बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आए।

सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस ने अदालत को बताया कि मालखाने में सुरक्षित रखे गए गांजे को चूहों ने खा लिया। इस संबंध में वर्ष 2024 में थाना स्तर पर सनहा दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि—

जब्ती और नमूनाकरण की प्रक्रिया भरोसेमंद नहीं है,

वाहन के इंजन और चेसिस नंबर तक स्पष्ट नहीं किए गए,

आरोपी को वाहन और बरामदगी से जोड़ने वाले ठोस सबूत पेश नहीं किए गए।

इन सभी आधारों पर अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

अब उठ रहे हैं बड़े सवाल

आरपीएफ के मानकों के अनुसार जब्त गांजे की कीमत लगभग 50 हजार रुपये प्रति किलो मानी जाती है। इस हिसाब से 200 किलो गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये होती है। ऐसे में “चूहों द्वारा गांजा खा जाने” की दलील ने पुलिस की कार्यप्रणाली और मालखाने की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Naxal Clash in Chatra: चतरा में वर्चस्व की लड़ाई बनी खूनी संघर्ष, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score