रांची को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, 961 करोड़ की तीन मेगा परियोजनाओं को हरी झंडी

Share this:

रांची को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, 961 करोड़ की तीन मेगा परियोजनाओं को हरी झंडी

रांची:  रांची की सड़कों पर रोज़ाना जाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने राजधानी की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 961 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद पथ निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्ताव को पहले राज्य योजना प्राधिकृत समिति और फिर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

इन योजनाओं के तहत रांची में दो बड़े फ्लाईओवर और एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक से हरमू अशोक नगर तक बनेगा, जिससे हरमू और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। दूसरा फ्लाईओवर करमटोली से साइंस सिटी तक प्रस्तावित है, जो मोरहाबादी और करमटोली क्षेत्र के ट्रैफिक दबाव को कम करेगा।

इसके अलावा चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल से बरियातू फायरिंग रेंज तक एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे बरियातू और आसपास के इलाकों में आवाजाही और अधिक सुगम हो सकेगी।

इस पूरी योजना में 362 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण और 89 करोड़ रुपये भवन पुनर्वास पर खर्च किए जाएंगे। परियोजनाओं के धरातल पर उतरते ही अरगोड़ा, करमटोली, मोरहाबादी, बरियातू और हरमू जैसे सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, शहर के भीतर और बाहरी जिलों से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score