Republic Day 2026 Preparations: गिरिडीह में गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, झंडा मैदान में होगा मुख्य समारोह

Share this:

Republic Day 2026 Preparations: गिरिडीह में गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, झंडा मैदान में होगा मुख्य समारोह

अमित कुमार गिरिडीह: गिरिडीह में गणतंत्र दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शुक्रवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शहर के झंडा मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में परेड, झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही परेड की तैयारी, झांकियों की थीम, राष्ट्रगान, निरीक्षण के लिए जीप की व्यवस्था और एलईडी स्क्रीन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

झंडा मैदान में साफ-सफाई, पेयजल, लाउडस्पीकर, बैरिकेडिंग, कुर्सी, कारपेट और फूलों की सजावट को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने पर भी चर्चा की गई।

गणतंत्र दिवस पर यह विभाग करेंगे झांकी प्रस्तुत

कृषि विभाग

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

पशुपालन विभाग

मत्स्य विभाग

जिला समाज कल्याण कार्यालय

गव्य विकास कार्यालय

JSLPS कार्यालय

डी.आर.डी.ए.

उत्पाद विभाग

जिला उद्योग केंद्र

अग्निशमन केंद्र

अग्रणी बैंक प्रबंधक

शिक्षा विभाग

जिला आपूर्ति कार्यालय

स्वास्थ्य विभाग

पुलिस विभाग

मुख्य झंडोत्तोलन समारोह की परेड में होमगार्ड, NCC सीनियर विंग, गिरिडीह कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कार्मेल स्कूल, सुभाष पब्लिक स्कूल, BNS DAV, CCL DAV स्कूल, जिला सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला), CRPF, IRB बटालियन और SSB की एक-एक टुकड़ी सहित कुल 12 टुकड़ियां भाग लेंगी।
परेड की संपूर्ण व्यवस्था परिचारी प्रवर, गिरिडीह के जिम्मे होगी।
परेड का पूर्वाभ्यास 20 से 24 जनवरी तक कराया जाएगा।

झांकियों में उपयोग होने वाले सभी वाहनों की जांच 25 जनवरी तक जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर यान निरीक्षक द्वारा की जाएगी।

झांकी संचालन के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष टीम का गठन किया जाएगा।

पूरे शहर और चौक-चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी।

झंडा मैदान में पानी टैंकर, डिस्पोजेबल ग्लास और डस्टबिन की व्यवस्था होगी।

आम नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

फ्लैग पोस्ट, मंच, चबूतरा, रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य 24 जनवरी 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने में कोई कोताही न बरती जाए।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score