Severe Cold Wave in Jharkhand | झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, रांची समेत 3 जिलों में यलो अलर्ट

Share this:

Severe Cold Wave in Jharkhand | झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, रांची समेत 3 जिलों में यलो अलर्ट

रांची: रांची समेत पूरे झारखंड में सर्द हवा के साथ शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे पहाड़ी इलाकों जैसी ठिठुरन महसूस की जा रही है।

राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर मैक्लुस्कीगंज में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि खूंटी में यह 1.4 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह के समय ओस की बूंदें जमकर बर्फ का रूप लेती नजर आईं।

मौसम विभाग ने 11 जनवरी को रांची, गुमला और खूंटी जिलों के लिए Cold Wave और Severe Cold का Yellow Alert जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 1.9 डिग्री की गिरावट पश्चिम सिंहभूम जिले में दर्ज की गई।

वहीं देवघर में दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई, जबकि चाईबासा का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इनमें डालटनगंज, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव हो सकता है, जबकि 13 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score