Shibu Soren Birth Anniversary: गढ़वा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर गरीबों के बीच 250 कंबलों का वितरण, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के सौजन्य से भव्य कार्यक्रम

Share this:

Shibu Soren Birth Anniversary: गढ़वा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर गरीबों के बीच 250 कंबलों का वितरण, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के सौजन्य से भव्य कार्यक्रम

गढ़वा: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के सौजन्य से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच 250 कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण और केक काटकर जयंती मनाने से हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने दिशोम गुरु के जीवन, संघर्ष और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज जब ठंड के इस कठिन समय में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है, यह दिशोम गुरु की विचारधारा को धरातल पर उतारने का कार्य है।

वहीं मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने अपने संबोधन में कहा कि गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर लगातार जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो काम एक जनप्रतिनिधि को करना चाहिए, वह काम आज भी पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।”

कार्यक्रम में मौजूद संजय यादव, अमरेस पासवान, ताहिर अंसारी, इम्तियाज अहमद, जगनारायण सिंह, संजय प्रसाद, गुलजार अंसारी, बसंती पन्ना, हिरदयानंद मिंज समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।अन्य झामुमो नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि मिथलेश कुमार ठाकुर ने हमेशा क्षेत्र के गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद की है और आज भी जनता के बीच रहकर सेवा कार्य कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर गरीबों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाना सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम का समापन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।

रांची में राज्य के होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु संचालित गुरूजी स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना (GSCC) के सक्रिय क्रियान्वयन पर संवाद कार्यक्रम

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score