सिगरेट नहीं मिलने पर पलामू में दुकान में लगाई आग, 10 लाख का नुकसान

Share this:

सिगरेट नहीं मिलने पर पलामू में दुकान में लगाई आग, 10 लाख का नुकसान

पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुआ इलाके में सिगरेट नहीं मिलने से नाराज चार युवकों ने एक दुकान में आग लगा दी। इस घटना में दुकानदार को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुआ निवासी राजेश कुमार गुप्ता अपनी दुकान संचालित करते हैं। बुधवार देर रात चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट की मांग की। दुकानदार द्वारा सिगरेट खत्म होने की बात कहने पर युवक भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, धमकी दी और बाद में दुकान में आग लगा दी।

10 लाख से अधिक का नुकसान

आग लगने से दुकान में रखा करीब 80 हजार रुपये नकद सहित किराना व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार, उनके भाई की शादी के लिए रखे गए सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। अनुमानित नुकसान करीब 10 लाख रुपये बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सिगरेट नहीं मिलने के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score