Shri Krishna Gaushala Garhwa Election 2026: विनोद कुमार पाठक बने अध्यक्ष, 72 मतों से शानदार जीत

Share this:

Shri Krishna Gaushala Garhwa Election 2026: विनोद कुमार पाठक बने अध्यक्ष, 72 मतों से शानदार जीत

गढ़वा: श्रीकृष्ण गोशाला समिति, गढ़वा की प्रबंध समिति (कार्यकाल 2026–2030) के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार पाठक को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया हैउन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 72 मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह जीत हासिल की।

रविवार, 4 जनवरी 2026 को श्रीकृष्ण गोशाला परिसर (बस स्टैंड के समीप) में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतदान कराया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चले मतदान के बाद तत्काल मतगणना कराई गई। कुल 119 मतों में से एक मत अवैध पाया गया।

अध्यक्ष पद के मुकाबले में विनोद कुमार पाठक को 95 मत, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार सौन्डिक को 23 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद चुनाव पर्यवेक्षक अंचल निरीक्षक श्री शंभू सिंह की उपस्थिति में श्री पाठक को विजयी घोषित किया गया।

अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

चुनाव में अन्य सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया

उपाध्यक्ष (पद–1) : उपेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष (पद–2) : घनश्याम प्रसाद सचिव : श्याम सुंदर प्रसाद कोषाध्यक्ष : नंदलाल प्रसाद उप-कोषाध्यक्ष : प्रवीण कुमार जायसवाल

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुई। समिति सदस्यों ने सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी मतदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score