Toll Plaza Incident: पांकी विधायक शशि भूषण मेहता पर टोल कर्मी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Share this:

Toll Plaza Incident: पांकी विधायक शशि भूषण मेहता पर टोल कर्मी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

रांची/मांडर:पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन पर मांडर स्थित रांची टोल प्लाजा पर टोल कर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मांडर, रांची टोल प्लाजा की है, जहां विधायक की गाड़ी रोके जाने के बाद टोल शुल्क को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि विधायक पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना के बाद टोल कर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलीपूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

टोल कर्मियों का कहना है कि विधायक द्वारा गाड़ी रोके जाने से नाराज होकर एक कर्मचारी के साथ हाथापाई की गई। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score